दिल्ली में एक साल में धरे गये 1,3000 शराबी वाहन चालक

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में यातायात पुलिस द्वारा सन 2000 में शराबी वाहन चालको को दबोचने की कवायद की गयी। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा साल दर साल ताड़ पर झाड़ की तरफ बढ़ता गया, और शुरूआती आंकड़ा 689 से बढ़कर आज लगभग 13,000 तक पहुंच गया हैं। दिल्ली पुलिस की कोशिशें अनवरत जारी रहीं लेकिन पियक्कड़ वाहन चालकों की तादात में कोई कमी देखने को नहीं मिली। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा केवल 11,388 था।
इस आंकड़े में आए इजाफे की सबसे बड़ी वजह युवा ही हैं। युवाओं में शाम होते ही शराब का सेवन करना, और नशे में तेज रफ्तार के साथ हवा से बातें करती वाहनों से फर्राटे भरने का चलन तेजी से देखने को मिल रहा हैं। पिछने साल के 20 सितंबर से लेकर अब 20 सितंबर 2011 तक कुल 13,000 शराबी वाहन चालको को दिल्ली पुलिस द्वारा धरा गया हैं। इन शराबियों में से कुछ को जेल की हवा भी खानी पड़ी और लगभग 2,000 चालको के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया गया और लगभग 2,500 लोगों को जेल भेजा गया।
आपको बता दें कि शराब के नशें में वाहन चलाना केवल एक कानूनी अपराध ही नहीं वरन इसमें जान का भी बहुत खतरा होता हैं। लेकिन इन सब बातों से वाकिफ होने के बाद भी सड़को पर शराबी चालकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। देश भर में देर रात होने वाले सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मामले शराब पी कर ही वाहन चलाने वालों के ही देखने को मिले हैं। तो यदि आप भी कभी शराब के नशे में है तो, इस दौरान वाहन चलाने से बचें।
दिल्ली पुलिस के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सन 2000 से लेकर सन 2009 तक पियक्कड़ चालको की सूची इस प्रकार हैं।
वर्ष धरे गये शराबी चालक
2000 689
2002 2464
2003 2793
2004 2664
2005 3551
2006 4286
2007 4192
2008 8296
2009 12784
इस रिर्पोट के अनुसार हर साल शराबी चालको की संख्या में इजाफा देखा गया हैं। वहीं वर्ष 2004 में इस आंकड़े में कुछ कमी देखने को मिली है, लेकिन इस आंकड़े में जो उछाल 2008 में आयी है, वो शायद किसी भी शराबी चालक के होश उड़ा सकते हैं। तो यदि आप अपने बेहतर जीवन की कामना करते है, तो इस सूची में शामिल न हों। क्योंकि जब आप घर से निकलते है, तो आप अपने धून में होतें है, लेकिन आपके परिजनों को आपके सुरक्षित घर वापस आने की पूरी कामना रहती हैं। तो ध्यान रहें शराब पी कर कभी भी वाहन न चलाऐं।












Click it and Unblock the Notifications