कोठी में चलाई जा रही नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Adulterated Ghee factory busted in Fatehabad
फतेहाबाद। उपमंडलाधीश योगेश मेहता के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने स्थानीय दमकौरा रोड पर मुकुल गैस एजेंसी के पीछे एक कोठी में बुधवार को छापा मार कर नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में तैयार नकली देसी घी व नकली देसी घी तैयार करने वाली सामग्री बरामद की है। एसडीएम के साथ छापामार दल में डीएसपी प्रकाश चंद, नायब तहसीलदार रोशनलाल, सरकारी अस्पताल टोहाना के डा. जोगेंद्र सिंह व डा. एमएल गुप्ता व शहर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे।

जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंगलवार देर शाम को एसडीएम योगेश मैहता को मोबाइल पर सूचना दी थी कि शहर टोहाना की दमकौरा रोड पर नकली देसी घी बनाने की एक बहुत बड़ी फैक्ट्री चलाई जा रही है। एसडीएम ने सूचना मिलने के बाद स्वास्थय विभाग व पुलिस को कार्यवाही के आदेश दे दिए। बताते हैं पुलिस मंगलवार देर शाम को फैक्ट्री पर छापा मारने पहुंची तो नकली देसी घी बनाने वाले फैक्ट्री मालकों को छापे की भनक लग गई और फैक्ट्री मालिक अपने सभी कर्मचारियों सहित फैक्ट्री को ताले लगाकर भाग निकला।

एसडीएम योगेश मैहता के निर्देश पर रात को फैक्ट्री के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई और बुधवार प्रात: तहसीलदार रोशनलाल की मौजूदगी में फैक्ट्री के ताले तोड़ कर छापा मार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। छापे के दौरान जांच करने पर फैक्ट्री से रसिया ब्रांड नाम से देसी घी के सैकड़ों तैयार पैकेट, रिफांड आयल, टबों में भरा घी बनाने का समान, गैस सिलिंडर, रसिया, सैनिक, बालाजी नाम के हजारो रैपर, मोहरे, सील लगाने वाली मशीन, दर्जनो टीन व भट्टिया बरामद की है। छापे के दौरान तैयार एक घी के डिब्बे पर मात्र यह लिखा हुआ मिला की यह घी केवल हवन यज्ञ व पूजा के लिए ही उपयोगी है।

फैक्ट्री के एक कमरे से बालाजी फूड प्राडक्टस नाम की एक छपी हुई बिल बुक भी मिली है। इस बिल बुक से कई शहरों की फर्मों के नाम के बिल कटे हुए है। छापामार दल के साथ विद्युत निगम टोहाना के अधिकारी भी थे। विद्युत निगम की टीम ने छापे के दौरान पाया की फैक्ट्री में लगे बिजली मीटर पर 22 हजार रूपये का बिल बकाया है। विद्युत निगम ने मीटर उखाड़ लिया है। छापामार टीम फैक्ट्री से बरामद नकली देसी बनाने वाले समान की सुचि बनाने में जुटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+