यूएन में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन बढ़ा: मनमोहन सिंह

India getting support for permanent place in UN: PM
दिल्‍ली। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में हिस्‍सा लेने के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद का विस्तार किए जाने की स्थिति में स्थायी सदस्यता के भारत के दावे के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है जो बेहद जल्द मिलने जा रहा है। मनमोहन न्यूयार्क से वापसी के दौरान विशेष विमान एयर इंडिया वन में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा कि भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के उसके दावे पर 128 देशों का समर्थन हासिल है।

उन्होंने कहा कि लेकिन जहां तक सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के समर्थन की बात है तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले साल नवंबर में भारत यात्रा के दौरान अपने देश के रुख को पहले ही स्पष्ट कर दिया है जबकि रूसी नेतृत्व भारत का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, चीनी नेतृत्व थोड़ा हिचकिचा रहा है लेकिन बिल्कुल खिलाफ नहीं है। सिंह ने कहा मैं इस तरह से पेश नहीं कर रहा हूं कि स्थायी सदस्यता भारत को कल या परसों मिल जायेगी।

गौरतलब है कि भारत इस समय संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ का अस्‍थाई सदस्‍य है। संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ की अस्‍थाई सदस्‍यता भारत को 19 साल बाद मिली है। अब भारत 2 साल तक के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ का अस्‍थाई सदस्‍य रहेगा। मनमोहन सिंह ने कहा कि आने वाले समय में संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थाई सदस्‍यता के दावे को और भी मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+