विधानसभा उपचुनाव में 54 हजार वोट से जीतीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी की यह जीत साफ दर्शा रही है कि पश्चिम बंगाल में वाम पंथी दलों की रही-सही साख भी अब खत्म होने की कगार पर है। राज्य में ममता की लहर पूरी तरह दौड़ चुकी है। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की एन मुखर्जी को 54,218 वोट से हराया।
गौरतलब है कि लोकनिर्माण मंत्नी सुब्रत बख्शी ने ममता के लिए भवानीपुर सीट छोड़ दी थी। उनके इस्तीफे के बाद सीट खाली होने पर यह चुनाव कराया गया।
उधर बशीरहाट (उत्तर) विधानसभा सीट पर भी ममता की पार्टी विजयी हुई। यहां तृणमूल कांग्रेस के एटीएम अब्दुल्ला ने 30,941 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने माकपा के साबिर अली गाजी को हराया। हम आपको बता दें कि 25 सितम्बर को इन सीटों पर वोट पड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications