राजद ने दी बिहार में आडवाणी की रथ यात्रा रोकने की धमकी

Bihar: RJD threatens to stop Advani's Rath Yatra
पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृण आडवाणी के रथ यात्रा को लेकर राजनीतिक पारा गरम हो गया है। राष्‍ट्रीय जनता पार्टी (राजद) के बिहार इकाई के अध्‍यक्ष रामचंद्र पूर्वे और पार्टी के महासचिव व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा है कि आडवाणी की बिहार से प्रस्‍तावित रथ यात्रा से अगर साम्‍प्रदायिक सद्भाव बिगड़ता है तो राजद उनके रथ को रोक देगा।

बिहार की राजधानी पटना में मीडिया को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आडवाणी ने वर्ष 1990 में बाबरी मस्जिद गिराने के बाद अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए रथयात्रा निकाली थी। उस समय रथयात्रा से साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका थी और बिहार के समस्तीपुर में ही उनकी यात्रा रोक दी गई थी। उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद थे।

दोनों नेताओं ने कहा कि अगर इस यात्रा के दौरान भाईचार और अपासी सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उस समय की कहानी फिर दोहराई जायेगी और उनके रथ को रोक दिया जायेगा। आपको बताते चलें कि भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर आडवाणी की रथयात्रा लोकनायक जयनरायण के जन्‍मदिन के अवसर पर 11 अक्‍टूबर को उनकी जन्‍मस्‍थली छपरा जिला के सिताब दियार से निकलनी प्रस्‍तावित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+