शराब की फैक्ट्री बंद करवाने के लिए अन्नागिरी

इससे पहले गांव दीघोट के उपजाऊ भूमि पर लगाई जा रही शराब और केमिकल फैक्ट्री के विरोध में दाऊजी मंदिर पर विशाल पंचायत का आयोजित किया गया। पंचायत में इस फैक्ट्री के गांव में लगने से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा की गई।
पंचायत में ग्रामीण युवा अजय तंवर ने कहा कि ग्रामीणों को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा, तभी इसको लगने से रोका जा सकता है। पंचायत में गांव के नंबरदार जितेंद्र ने प्रस्ताव रखा कि अन्ना हजार की तर्ज पर आगामी 29 सितंबर को सभी ग्रामीण एकत्रित होकर गांव दीघोट से पलवल तक पदयात्रा कर जिला उपायुक्त व एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जाए।
नंबरदार के इस प्रस्ताव को पंचायत ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। पंचायत में सुनील ने कहा कि आगामी 29 सितंबर को शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर पदयात्रा निकालकर इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications