दिल्ली: गिरफ्त में आया 2 पत्नियों का पति

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि करोलबाग निवासी युवती ने राजेश से दिसंबर 2010 में शादी रचायी थी। उसे उसने खुद को एयरलाइंस का अधिकारी बताया था। पर जब वह काफी दिनों तक छुट्टी नहीं ली तो युवती को शक होने लगा। युवती ने बताया कि वह उसे नाइट ड्यूटी करने की बात कहकर चला जाता था। युवती ने जब जांच की तो पता चला कि वह रात को रोहिणी सेक्टर-16 स्थित इस मकान में रहता है।
उसके साथ रहने वाली महिला ने बताया कि वह आईबी अधिकारी है और उसके साथ रहता है। पुलिस राजेश को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अब तक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस को लगता है वह ठग है वह महिलाओं को मूर्ख बना कर उनका शोषण कर रहा था। पुलिस को संदेह है कि उसने और भी कई अन्य महिलाओं को अपने झांसे में ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications