हिना रब्बानी अमेरिका दौरा पूरा कर ही लौटेंगी पाकिस्तान

हिना रब्बानी ने भी अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अमेरिका ने पाकिस्तान पर आरोपों का सिलसिला जारी रखा तो वह आतंकवाद के खिलाफ एक अहम सहयोगी खो देगा। हिना रब्बानी ने पाकिस्तान पर लगाए गए आरोपों के लिए अमेरिका से सुबूत भी मांगे थे। अमेरिका ने काबुल हमले पर शंका जताई थी कि इस हमले के पीछे हक्कानी ग्रुप का हाथ है। जिसे पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन हासिल है।
दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह संभावना पैदा हो गई थी कि हिना रब्बानी संयुक्त राष्ट्र सभा को संबोधित किए बिना ही वतन वापसी करेंगी। एनडी टीवी में छपी खबर के मुताबिक इस बात से पर्दा उठ गया है कि वे महासभा में हिस्सा लिए बिना वापस नहीं आएंगी। पाकिस्तान पर अमेरिका द्वारा लगाए गए इन आरोपों को पाकिस्तान में सभी पार्टियों ने विरोध किया था। ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान मे पाए जाने के बाद से अमेरिका पाकिस्तान को संदेह की नजर से देखता है।












Click it and Unblock the Notifications