दिल्ली: वर्दी वाले चोर ने ली व्यापारी की जान

यह घटना घटी रानी बाग में रहने वाले अमरजीत सिंह चड्ढ़ा के साथ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वे खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस चलाते थे। हर रोज की तरह वे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक पुलिस वाले ने उन्हें गाड़ी रोकने के लिए कहा। जिसके बाद वह गाड़ी में आ गया। कांस्टेबल ने अमरजीत से चेन और अन्य चीजें लूट लीं। इसके बाद उसके पेट में 3 गोलियां दाग दीं। जिससे अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। यह सब देख अमरजीत के नौकर ने शोर मचाया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कांस्टेबल वहां से भाग निकला। 2 पुलिस वालों ने उसका पीछा किया। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल का पीछा करने के लिए हरिंदर सिंह नाम के शख्स की मदद ली। एक पुलिस वाला उसकी बाइक के पीछे बैठ कांस्टेबल की बाइक का पीछा कर रहा था। कांस्टेबल ने पीछे मुड़ गोली चलाई जो हरिंदर के गले में लगी। वह इस समय आईसीयू में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी कांस्टेबल पास में एक पुल से कूदा। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कांस्टेबल का नाम अजय तोमर है।












Click it and Unblock the Notifications