अब असहनीय हो गई हैं मायावती: सपा

Akhilesh Yadav
लखनऊ। प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है। बसपा के प्रति सपा के तेवरों में तल्खी बढ़ती जा रही है। सपा ने मायावती पर केन्द्र द्वारा जारी धन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब वह सहन करने के लायक नहीं हैं।

पार्टी की जमीन तैयार करने क्रांति रथ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्‍यमंत्री मायावती को अब सहन नहीं किया जा सकता इसलिये जनता उन्हें उखाड़ फेंके। यादव ने बुंदेलखंड के पिछड़ेपन के लिये केन्द्र और राज्य सरकार दोनों को जि मेवार ठहराया और कहा कि केन्द्र सरकार और मायावती बुंदेलखंड के विकास के नाम पर राजनीति कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मायावती बुंदेलखंड के विकास के लिये केन्द्र सरकार से 80 हजार करोड रूपये का विशेष पैकेज मांगती हैं तो केन्द्र सरकार अन्य विकास योजनाओं में दी गयी राशि का हिसाब मांगता है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें बुंदेलखंड की जनता के साथ अन्याय कर रही हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले अप्रैल में बुंदेलखंड में रैली की थी और सात हजार करोड़ रूपये का विशेष पैकेज देने का आश्वासन दिया था। राशि दी गयी या नहीं या मिली भी तो राशि कहां खर्च हुई इसका कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह भ्रष्‍टाचार में डूबी इस सरकार को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है।

राज्य के विकास का पूरा पैसा पार्क, स्मारक, मूर्तियों और पत्थरों पर खर्च किया जा रहा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा की सरकार घोटालों से घिरी है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एनआरएचएम, नोयडा में जमीन घोटाला, कमाई करने वाली सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों को अपने खास व्यवसायिक प्रतिष्ठान को देने जैसे कई मामले हैं जिसके जरिए मायावती ने काली कमायी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+