सीआरपीएफ जवान व पत्नी की गोली मारकर हत्या

Meerut: CRPF soldier shot dead at his resident
लखनऊ। मेरठ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान व उसकी पत्नी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सीआरपीएफ जवान को गोली उस वक्त मारी गयी जब वह अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। सिपाही व उसकी पत्नी की मौत के बाद मौके पर पहंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है लेकिन पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का सिपाही जय प्रकाश(31) अपनी पत्नी शकुंतला(28) के साथ मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में क्षेत्र में रहता था। शनिवार की सबुह करीब तीन बजे कुछ अज्ञात लोग उसके घर के भीतर घुसे और पति पत्नी को गोलियों से भून दिया। सिपाही जयप्रकाश सीआरपीएफ की 108वीं बटालियन में तैनात था। हमलावर अपना काम करने के बाद चुपचाप घर से बाहर चले गए। सवेरे जब काफी समय तक जय प्रकाश अपने घर से बाहर नहीं निकले तो आस-पास के लोगों ने उन्हें आवाज दी।

भीतर से कोई जवाब न मिलने के कारण लोगों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस तत्काल पूठठागांव के उस मकान पर पहुंच गयी जहां वह किराए पर रहा करते थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया तो देखा की पति पत्नी दोनों कमरे में मरे हुए पड़े हैं। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश मूलरुप से सुलतानपुर जिले का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस अभी हत्या के कारणो का पता लगाने की कोशिश कर ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+