शार्ट सर्किट से लगी थी कार में आग

Delhi: Youth burns to death as car goes up in flames
नई दिल्ली। आदर्श नगर में एक आल्टो कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। कार में सवार एक युवक की झुलसने से मौत हो गई थी। युवक की पहचान हो गई है। यह है बाबरपुर का प्रदीप। उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। घटना हादसा है या साजिश, पुलिस इसकी जांच कर रही है। कार की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच से लग रहा है कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगी थी। धुआं के कारण वह तुरंत बेहोश हो गया, इसलिए वह कार से नहीं निकल सका। हालांकि पुलिस हत्या के मामले को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

गौरतलब है कल पुलिस को सूचना मिली कि आजादपुर से मुकुंदपुर जाने वाली रोड पर एक आल्टो कार में आग लग गई है और उसका ड्राइवर कार में ही मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। दमकल की गाड़ियां जब तक आग पर काबू पातीं तब तक कार में मौजूद युवक की झुलसकर मौत हो गई। युवक की पहचान ई-143, बाबरपुर निवासी प्रदीप अरोड़ा (30) के रूप में हुई। प्रदीप यहां पत्नी ईशा और भाई के साथ रहता था। टेलीकॉम कंपनी में काम करने वाले प्रदीप की एक साल पहले ही शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती है।

पुलिस ने बताया कि शव ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर मिला है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने कार को सर्विस रोड पर रेंगते हुए देखा। कार से धुआं निकल रहा था। कार में किसी के होने के संदेह पर वह कार के पास पहुंचा तो कार में धुआं भरा था। इसी बीच कुछ और लोग आ गए और ईंट मारकर शीशे को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल लॉक होने से तेज आवाज होने लगी और वाइपर भी चलने लगा। जिसे देखकर सभी पीछे हट गए।जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कार में सीएनजी किट नहीं लगी हुई थी। अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया कि कार में कैसे आग लगी और किन परिस्थिति में प्रदीप बाहर नहीं निकल पाया। शव को पोस्टमार्टम करने के लिए जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+