'मायाराज' में बसपा नेता की हत्‍या

Mayawati
लखनऊ। मायावती के उत्‍तर प्रदेश में अपराध चरम पर है। मेरठ में जिला पंचायत संदस्य व बसपा नेता संजय गुर्जर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। छावनी इलाके में संजय को गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संजय को लोगों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

संजय का कार्यालय मेरठ के छावनी इलाके के कैन्ट बोर्ड ऑफिस के निकट है सवेरे संजय अपने कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह कार्यालय के निकट पहुंचे पहले से वहां मौजूद तीन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। तीन से गोलियां चलते देख संजय छिपने का प्रयास करने लगे उनके ड्राइवर आनन्द शर्मा ने बदमाशों पर जवाबी फायर किया। तीन बदमाश होने के नाते वह अधिक समय तक उनका सामना नहीं कर सका।

बताया गया कि संजय को पांच गोलियां लगीं और वह लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गये। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए उन लोगों संजय ने घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य होने के नाते कुछ ही देर में चिकित्सालय में उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी। पुलिस के अनुसार संजय दंबग छवि के बसपा नेता थे और हत्या के पीछे रंजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ड्राइवर आनन्द ने बताया कि बदमाश अल्टो कार से आए थे तथा दो हमलावर गाड़ी से बाहर थे जबकि एक गाड़ी के भीतर ही बैठा था। संजय को मरा समझकर तीनों गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ड्राइवर की निशानदेही पर हमलावरों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+