लोकायु्क्त बनाओ महाराष्ट्र सरकार वरना अनशन करूंगा : अन्ना हजारे

इस संबंध में उन्होंने 18 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को पत्र लिखा था। अन्ना ने सरकार से कहा है कि इस बार ये विधेयक शीतकालीन सत्र में पार करवाये। अन्ना ने कहा कि वो शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन तक प्रतिक्षा करेगें। अगर मांग नहीं मानी गयी तो वो आंदोलन करेगें।
गौरतलब है कि अन्ना टीम ने अन्ना की इस बात की पुष्टि कर दी है। अन्ना को सरकार की ओर से इस मामले में सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद है। उन्हें भरोसा है कि सरकार इस बार उन्हें धोखा नहीं देगी। देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है। या एक बार फिर से अनशन की आंधी आयेगी।












Click it and Unblock the Notifications