आडवाणी, मोदी समेत 7 भाजपाई पीएम बनने के दावेदार : कांग्रेस
नई दिल्ली। गुजरात के मु्ख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सद्भभावना उपवास के बाद से लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया कि मोदी ही भाजपा की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के दावेदार होंगे। जिसकी पुष्टि इशारों -इशारों में आडवाणी ने भी कर दी थी जो कि कभी पीएम इन वेटिंग कहे जाते थे।
जिस बात पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मधु सिंधवी ने कहा कि उस बात पर क्या प्रतिक्रिया दी जाये जो सबके सामने हैं। सबको पता है कि भाजपा में अभी से ही पीएम के लिए पंगा हो रहा है, जबकि ये भी तय नहीं कि भाजपा सत्ता में आयेगी भी की हीं।
केवल मोदी ही नहीं, आडवाणी, जेटली, सुषमा स्वराज जैसे 5 से 7 लोग तो पीएम की कुर्सी सपने में देख रहे हैं। इसलिए इस बारे में बोलकर अपनी हंसी करवाना है। कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के दिल में सत्ता और पीएम पद के विचार हिचकोलें मार रहा है, तभी तो वो सीधे पीएम पद की बातें कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के बारे में कहा कि पार्टी में पीएम पद के लिए कोई वेकेन्सी नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications