रब्बानी का हत्यारा पगड़ी में छुपा कर लाया था बम

आपको बताते चलें कि मंगलवार की देर शाम अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति बुरहानुद्दीन रब्बानी के काबूल स्थित आवास पर एक जोरदार धमाका हुआ था जिसमें उनकी मौत हो गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ था उस समय रब्बानी तालिबानी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। मालूम हो कि बुराहानुद्दीन रब्बानी 1992 से लेकर 1996 तक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के पद पर रहे। वर्तमान में वह हाई पीस काउंसिल के चेयर मैन थे। सूत्रों की मानें तो बुराहानुद्दीन रब्बानी के भारत के अच्छे संबंध थे और जुलाई माह में ही वह भारत दौरे पर आये थे।
उल्लेखनीय है कि रब्बानी की हत्या उस समय की गई है जब अफगानिस्तान युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा है। रब्बानी अफगानिस्तान में शांति बहाल करना चाहते थे। ऐसे में उनकी हत्या शांति प्रक्रिया के हिसाब से करारा झटका है। उनकी हत्या के बाद अमेरिका के दौरे पर गये राष्ट्रपति हामिद करजई ने अपनी यात्रा को बीच में छोड़कर वतन लौटने का फैसला किया है। पुलिस की मानें तो हमलावर को रब्बानी के काबुल स्थित निवास पर मंगलवार को ही बुलाया गया था। हमलावर को समझा जा रहा था कि वह एक विशेष दूत है और तालिबान का खास संदेश लेकर आया है।
ओबामा ने घटना की कड़ी निंदा की
हाई पीस काउंसिल के प्रमुख रब्बानी अफगान सरकार के साथ मिलकर देश में चल रहे दशकों पुराने संघर्ष का राजनीतिक समाधान निकालने के प्रयास में जुटे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घटना की कड़ी निंदा की है। सूत्रों के मुताबिक रब्बानी दुबई में थे और तालिबान के दो वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात के लिए ही वह काबुल लौटे। वह एयरपोर्ट से घर पहुंचे ही थे कि उन पर हमला हो गया।












Click it and Unblock the Notifications