मायावती पर संगीन आरोप, लूट लिया जनता का करोड़ो रुपये

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिये बनी बुंदेलखंड मानिटरिंग कमेटी के चेयरमैन भानु सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड पैकेज के लिये 5 हजार 506 करोड़ की धनराशि का गलत उपयोग कर रही हैं। श्री सहाय ने मीडिया से यह दावा किया है कि बांदा जिले में दस अलग-अलग विभागों को दी गई 256.40 लाख रुपये का कोई लेखाजोखा नहीं हैं।
श्री सहास ने कहा कि जनता के लाभ के लिये जो पैकेज या जो धनराशि भेजी जा रही है उसका लाभ तो जनता को मिल ही नहीं रहा है। श्री सहाय ने कहा कि दहशरा पर्व के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक स्तर पर चौपाल लगाकर पैकेज का सत्यापन किया जायेगा। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि जनता के लाभ के लिये पारित किया गया पैकेज आखिर कहां जा रहा है। इस विषय पर आपकी क्या राय है हमें जरुर बताइएगा। आप अपनी राय हमतक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में लिखें। हमें इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications