ट्राई ने लगाया बैन, नहीं कर पाएंगे 100 से ज्यादा एसएमएस
टेलिमार्केटिंग
कंपनियों के बल्क मैसेज पर रोक लगाने के लिए एक नया आदेश जारी किया है। ट्राई ने टेलिकॉम आपरेटरों से एक दिन में 100 से ज्यादा किसी भी सेवा प्रदाता द्वारा एसएमएस करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। जहां एक ओर दूरसंचार कंपनियां त्योहारों के मौसम में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में है, वहीं ट्राइ के इस आदेश से उनके सपनो पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। id="toptextpromo">ट्राई
के इस आदेश पर दूरसंचार कंपनियों ने अपनी प्रतिकिया व्यक्त करते हुए कहा है इससे टेलिमार्केटिंग कंपनियों के एसएमएस पर कोई खास कमी नहीं आएगी बल्कि उनके लिए इस आदेश को लागू करने में उन्हें काफी दिक्कतें आएंगी। सैलुलर आपरेटर एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल राजन एस मैथ्यू ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा इससे एसएमएस और कॉल दरों में कोई फर्क नहीं पड़ेगा बल्िक नई दूरसंचार कंपनियों पर बोझ और बढ़ जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा वैसे भी अगर आकड़ो पर एक नजर डाली जाए तो ज्यादातर यूजर रोज 30 से 40 एसएमएस ही करते है ऐसे कम ही लोग है जो हर दिन 100 से ज्यादा एसएमएस करते होंगे। ट्राई का नया आदेश 27 सितंबर से लागू हो जाएगा। अब देखना यह है बात आदमी को ट्राई के इस नए आदेश से कितना फायदा मिलता है











Click it and Unblock the Notifications