राज ठाकरे से अच्छा है जानवर, नमक हारामी तो नहीं करता: उद्धव ठाकरे

यह तो सब लोग जानते हैं कि उद्धव ठाकरे को फोटोग्राफी का बेहद शौख है। सोमवार को एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेस के जरिये उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग तो दूसरे राज्यों में जाकर जानवरों के फोटो निकालते हैं, अच्छा तो यही होता कि यह लोग मुंबई में घूमकर यहां के गढ्ढों के फोटो खींचते।
इस तरह उनका शौख भी पूरा हो जायेगा और लोगों का भला भी हो जायेगा। इस कमेंट पर उद्धव ठाकरे भड़क गये और राज ठाकरे पर पलटवार कर दिया। उद्धव ने फौरन राज ठाकरे की तुलना जानवर से कर दी। उद्धव ने कहा कि कुछ लोगों को मुफ्त में सलाह देने की आदत हो जाती है। उद्धव ने कहा कि ऐसे जानवरों की तरफ ध्यान देने की जरुरत नहीं हैं। उद्धव ने कहा कि सलाह देने से अच्छा है कि राज अपनी अंदर के गढ्ढों में झांके। उन्होंने कहा कि जिस घर में पले बढे़, जिस मां के यहां खाया-पिया उसी घर के बारे में बोलने की जरूरत नहीं हैं। एक जानवर मेरे घर में पला-बढ़ा मुझे पता नहीं चल पाया। जंगल के जानवर नमक हरामी नहीं करते। जंगल के जानवर ज्यादा अच्छे हैं।












Click it and Unblock the Notifications