मोदी में है देश के पीएम बनने के सारे मसाले : राज ठाकरे

जिन्होंने कल यानी सोमवार को मोदी के उपवास के अंतिम दिन मुलाकात की। और कहा कि अगले चुनाव में उनका समर्थन नरेन्द्र मोदी को रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी जैसे काबिल शख्स देश का प्रधानमंत्री बनते हैं, तो उन्हें हार्दिक प्रसन्नता होगी। ठाकरे ने कहा कि देश को इस समय मोदी जैसे साहसिक नेता की जरूरत है।
गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सद्भावना कायम करने के लिए अपने जन्मदिन 17 सितंबर से 19 सिंतबर तक तीन दिन तक सद्भावना उपवास किया है। मोदी के अनशन में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ट नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अरूण जेटली, मुख्तार अब्बास नकवी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की ओर से दो मंत्री पहुंचे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने बातों-बातों में इशारा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी ही पीएम पद के दावेदार होगें। जिसके बारे में जब मोदी से पूछा गया तो वो मुस्कुरा कर बोले कि ये फैसला तो पार्टी करेगी। फिलहाल उनका पूरा ध्यान गुजरात के विकास पर है।












Click it and Unblock the Notifications