'रूबरू' में जमकर थिरके मैनेजमेंट के छात्र

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यापीठ की प्रबन्ध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि नवागन्तुकों का स्वागत करना उन्हें दृढ़ निश्चय एवं निरंतर सफलता की ओर बढऩे का प्रयत्न करने की प्रेरणा प्रदान करना और संस्था के अनुशासन संबंधी नियमों से अवगत करवाना होता है।
डॉ. शमीम शर्मा ने कहा कि जब विद्यार्थी किसी नए संस्थान में प्रवेश करता है तो उसे एक झिझक या डर अवश्य होता है कि ना जाने वहां कैसा माहौल होगा, परंतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से नए तथा पुराने विद्यार्थियों में आपस में सामंजस्य स्थापित होता है और वे एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि उसकी भीतरी प्रतिभा को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सके। उन्होंने अपने संबोधन में नए आए विद्यार्थियों का जेसीडी विद्यापीठ में सम्पूर्ण कॉलेज परिवार की ओर से भी स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने नवागन्तुकों को शुभकामनाएं प्रदान की तथा उन्हें शिक्षा में ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि जो नए विद्यार्थी आएं है उनका यह सफलता की ओर अग्रसर होने का पहला कदम है, इसलिए वे सावधानीपूर्वक एवं सोच-समझकर एक अच्छे संस्थान में गुणात्मक शिक्षा प्राप्त करें ताकि उनकी एक अलग पहचान बन सके। इस आयोजन में विद्यापीठ के सभी कॉलेजों के प्राचार्य, एमबीए कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
आप भी हमें भेज सकते हैं अपने कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की खबरें व तस्वीरें।












Click it and Unblock the Notifications