चीन की धमकी के बावजूद तेल खोज में पीछे नहीं हटेगा भारत

India to continues Oil search as China called it illegal
दिल्‍ली। दबंग पड़ोसी देश चीन की धमकियों को दरकिनार करते हुए भारत ने कहा है कि वह दक्षिणी चीन सागर से तेल की खोज का अभियान नहीं रोकेगा। चीन ने भारत के इस अभियान पर उसे धमकाते हुए कहा था कि वह उसके इलाके से तेल की खोज का काम बंद कर दे। चीन ने कहा है कि भारत का यह कदम उनकी प्रभुस्‍त्‍ता का उल्‍लंघन है जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि भारत की बड़ी सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी ने वियतमान की एक कंपनी के साथ मिलकर दक्षिणी सागर में तेल खोजने का काम शुरू किया है। सागर के इस हिस्‍से पर चीन अपना हक जताता है जबकि वियतमान का कहना है कि सागर के इस हिस्‍से पर उसका हिस्‍सा है। जबकि भारत का कहना है कि सागर का यह हिस्‍सा अंतर्राष्‍ट्रीय रूप से स्‍वतंत्र है। सागर के इस हिस्‍से को लेकर चीन और वियतमान में लंबे समय से विवाद चल रहा है।

भारत और चीन में पिछले कुछ दिनों से सीमा को लेकर और तेल खोज को लेकर विवाद गहरा गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। जिस पर भारत ने कड़ा विरोध जताया था। सीमा विवाद के बाद चीन ने भारत को तेल खोज मामले पर विचार करने के लिए कहा था। वैसे दोनों देशों में बिजनेस को लेकर रिश्‍ते मजबूत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+