इमरान ने जरदारी को अमेरिका की नपुंसक कठपुतली बताया

आतंकी ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में पाए जाने को भी इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए अपमान की बात बताया। इस मामले पर भी उन्होंने जरदारी की जमकर खिंचाई की। इमरान खान ने कहा कि आतंकी ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में छिपा था और हमारी सरकार को इस बारे में जानकारी नहीं थी। जब अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया तो इसकी घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ने कि हमारे राष्ट्रपति को इसके बारे में कुछ पता ही नहीं था।
इमरान ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे में अमेरिका का साथ देते-देते पाकिस्तान के 35 हजार नागरिक मारे जा चुके हैं। जिसके बावजूद भी पाकिस्तान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है। अमेरिका और जरदारी के खिलाफ इमरान खान के बयान को लोकप्रियता के लिए दिया जाने वाला बयान बताया जा रहा है। पाकिस्तान की आवाम में इस समय अमेरिका के खिलाफ काफी गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications