यूपी में दबंग प्रत्याशियों पर खास नजर रखेगा चुनाव आयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा का कहना है कि विधान सभा चुनाव नजदीक हैइसे लिए जरूरी है कि अभी से तैयारियां कर ली जाएं ताकि समय आने पर कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि अक्सर मतदाताओं को यह शिकायत रहती है कि उनका नाम सूची में नहीं है जिस कारण वह वोट नहीं डाल सके इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गये हैं।
मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया गया है साथ ही मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए पूर्व में एक वृहद कार्यक्रम चलाया गया जिसके तहत शहरों में मोबाइल गाडिय़ां चलाकर घर-घर जाकर पहचान पत्र बनाए गए। हालांकि 29 सितम्बर से एक बार फिर बूथ लेवल अफसर घर-घर जाकर पहचान पत्रों का सत्यापन करेंगे। प्रयास इस बात का होगा कि कोई भी मतदाता छूटे न।
सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर श्री सिन्हा ने उन्हें चुनावी तैयारियों से अवगत करा दिया। उन्होंने कहा कि उन इलाकों को सूचीबद्ध किया जा रहा है जहां दबंग सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सभी चुनावी दबंगों को सूचीबद्ध कर पुलिस व प्रशासन को सौंपी जाएगी ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से ऐसे चुनावी दबंगों के नाम सुझाए जाने की अपील की। सिन्हा का कहना है कि जहां भी किसी गड़बड़ी की आंशका होगी वहां पुलिस की विशेष टीम लगायी जाएगी ताकि दबंग लोग किसी मतदाता पर किसी प्रकार का दबाव न बना सकें साथ मतदान केन्द्र के आस-पास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। हालांकि कांग्रेस व सपा के प्रतिनिधियों ने इच्छा जतायी कि चुनाव केन्द्रीय सरकार के अधिकारियों की निगरानी में हों क्योंकि राज्य सरकार के अधिकारियों पर उन्हें भरोसा नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications