भूकंप से अब तक 74 की मौत, 4 विदेशी लापता

Earth quake: Toll 64, 4 foreigner still missing
दिल्‍ली। हिमालय बेल्‍ट सिक्किम, नेपाल और भूटान तथा उत्‍तरी भारत के कई हिस्‍सों में आए भूकंप में मरने वालों की संख्‍या 74 तक पहुंच गई है। सिक्किम में हजारों इमारतें इस भूकंप में ढह गई हैं। बहुत से लोग अभी भी लापता हैं। लापता होने वालों में 4 विदेशी भी शामिल हैं। टूरिस्‍ट के तौर पर सिक्किम आए वे विदेशी नागरिक भूकंप वाले दिन यानि रविवार से ही लापता हैं।

भूस्‍खलन और बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। भूकंप से ढ़ही इमारतों का मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। खराब मौसम ने बचाव कार्य में जुटे जवानों की मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं। लापता हुए विदेशी पर्यटकों को खोजने के लिए प्रशासन ने हेलीकॉप्‍टर भेजने का निर्णय लिया था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसमें बाधा आ रही है।

लापता विदेशी पर्यटकों के बारे में जो जानकारियां प्राप्‍त हुई हैं उसके अनुसार इनमें से 2 लोग नॉर्वे के हैं। नॉर्वे के हिल्‍दी उलवेस्‍तर और रेनाते हेलूर्द ने मेल के माध्‍यम से संपर्क किया था। अन्‍य 2 अमेरिकी नागरिकों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। ये लोग रविवार को उत्‍तरी सिक्किम की तरफ किसी पर्यटन स्‍थल पर गए थे। सिक्किम पर्यटन मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक उत्‍तरी सिक्किम की तरफ कुल मिलाकर 20 लोग गए थे। जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रविवार और सोमवार को सिक्किम के कई पर्यटन स्‍थलों से 23 पर्यटकों को बचाया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+