दिल्ली: एक ही शख्स को दो महिलाएं बता रही हैं पति

दोनों में प्यार हो गया और दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। बकौल कुमार जब वे कोर्ट मैरिज करने गए तो उसे पता चला कि करीना पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। पति से भी उसने तलाक नहीं लिया है। उनकी शादी नहीं हुई। इसके बाद उसने कानपुर में संजना (काल्पनिक नाम) से शादी कर ली। कुछ दिन बाद ही करीना ने पुलिस से शिकायत कर दी कि कुमार उसका पति है।
करीना का कहना है कि कुमार ने उससे शादी की है। उसके लिए उसने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उसने डॉक्यूमेंट्स भी पुलिस को दिखाए। हालांकि शादी के फोटोग्राफ को कुमार ने फर्जी बताया, कहा कि करीना ने कंप्यूटर से तैयार कराये हैं। संजना का कहना था कि उसने शादी की है, वह पति के साथ रहेगी। संजा और करीना काउंसलिंग के दौरान कई बार झगड़ीं। मारपीट की नौबत तक पहुंच गई। बाद में संजना ने उससे कान पकड़कर माफी मांगी। करीना राजी हो गई कि वह कुमार पर दावा नहीं करेगी। वह कभी नहीं कहेगी कि कुमार उसका है। उसका जो सामान कुमार के पास है वह लौटा दे। कुमार इस पर राजी हो गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी अंजु तेवतिया ने बताया कि इस मामले में लिखित में समझौता हो गया है। युवक पहली तथाकथित पत्नी का सामान लौटाएगा।












Click it and Unblock the Notifications