हत्‍यारे दो हत्‍या का मकसद एक

Wed for women leads to murder
नई दिल्ली। एक युवक एक शादीशुदा युवती से शादी करना चाहता था। जबकि एक युवक को उसने भाभी के साथ छेड़छाड़ करने पर पिटाई की थी। दोनों ने मिलकर उस व्यक्ति की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने पर इसका खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान राजू (21) और गुड्डू (26) के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी रंगनाथन ने बताया कि 14 सितंबर को मोतीनगर इलाके में जनार्दन नाम के सुरक्षा गार्ड की ईट से मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जनार्दन की पत्नी ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात राजू जनार्दन को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर राजू व उसके सहयोगी गुड्डू को आनंद विहार बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। राजू ने बताया कि जनार्दन ने एक बार उसकी पिटाई कर दी थी। उसने उसकी पत्नी की भाभी के साथ छेड़छाड़ किया था। जबकि जनार्दन की पत्नी एक गोदाम में काम करती है। जहां सुपरवाइजर का काम करने वाला गुड्डू उससे शादी करना चाहता था। वह उसके साथ कई बार छेड़छाड़ किया था। गुड्डू जर्नादन की हत्या कर उसकी पत्नी से शादी करना चाहता था। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। पुलिस के मुताबिक गुड्डू जनार्दन की हत्या इसलिए करना चाहता था कि उसकी हत्या के बाद वह उसकी पत्नी से शादी कर सके। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+