दयानंद विवि के छात्रों के नहीं सताएगा परीक्षा का भूत

मदवि ने सभी विद्यार्थियों को पास होने के लिए पांच मौके देने का निर्णय किया है। इसके तहत फेल हुआ विद्यार्थी अगली कक्षा में तो पढ़ेगा ही, साथ ही पिछली कक्षा की तैयारी करके परीक्षा भी दे सकेगा। मदवि प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस नियम का पालन इसी वर्ष से होगा। अब तक यदि कोई विद्यार्थी तीन विषयों में फेल हो जाता था, तो उसे अगली कक्षा में पढऩे की अनुमति नहीं दी जाती थी।
विश्वविद्यालय की नई व्यवस्था के तहत फेल होने वाला विद्यार्थी अगली कक्षा में पढ़ते हुए पिछली परीक्षा की तैयारी भी कर सकेगा। डीन डॉ. इंद्रा ढुल कहते हैं यह सिस्टम गे्रडिंग जैसा है। जिस तरह हाई स्कूल व इंटरमीडियट में दो विषयों में फेल विद्यार्थी को पास माना जाता था, यह भी उसी प्रकार है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई व पास होने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। मदवि के नए फैसले से उन सभी विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है जो किसी कारणवश परीक्षा अच्छे तरीके से नहीं दे पाए थे। सभी विद्यार्थी नए निर्णय से खासे खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications