झांसी से बाबा रामदेव की स्वाभिमान यात्रा शुरू, कहा प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं
बाबा रामदेव योग के बहाने लोगों को काले धन के खिलाफ जागरूक करेगें। बाबा रामदेव ने चुनौती देते हुए कहा कि ये यात्रा उनकी अपनी है इसलिए उन्हें किसी भी राजनैतिक पार्टी के चरित्र प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। क्योंकि किसी राजनैतिक पार्टी का अपना कोई चरित्र ही नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि योग सीखाना कोई गुनाह नहीं है। बाबा रामदेव ने झांसी से शुरूआत करने के पीछे कारण बताया कि झांसी ही वो धरती है कि जहां से रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था इसलिए उन्होंने ने झांसी की धरती को चुना।
अपने करीबी बालकृष्णन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है इसलिए वो ऐसा कर रही है। रामदेव ने कहा कि विदेशी बैंकों में करीब चार सौ लाख करोड़ रुपये जमा हैं। उस धन को देश के विकास के लिए वापस लाना होगा। बाबा रामदेव की यात्रा में दस करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। झांसी में सुऱक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।













Click it and Unblock the Notifications