दिल्ली: स्कूलों में लड़कियों के शॉर्ट स्कर्ट पर पाबंदी

मैरी गोल्ड स्कूल ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की अपनी शाखाओं में बड़ी कक्षाओं में नए सत्र से स्कर्ट पर पाबंदी लगा दी है। नए फैसले के तहत स्कूल ने 9वीं और बड़ी कक्षाओं की छात्राओं के लिए सलवार कमीज अनिवार्य कर दी है। स्कूल का तर्क है कि बड़ी कक्षाओं की छात्राओं के लिए सलवार कमीज ही उपयुक्त है। स्कर्ट को स्कूल यूनिफार्म से बाहर बेहतर है।
स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम शारदा ने कहा कि शहर में सर्वे किया जाए तो स्कूलों में कई ऐसी छात्राएं निकल आएंगी जो घुटनों से ऊपर स्कर्ट पहनती हैं। यह अशोभनीय है। हमने अपने स्कूल में नए सत्र से 9वीं और इससे ऊपर की कक्षाओं में छात्राओं के स्कर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी है और यूनिफार्म मेंसलवार कमीज लागू की है। अभिभावकों को सत्र शुरू होने से पहले सर्कुलर जारी कर दिया जाएगा। इंग्लैंड के स्कूलों में स्कर्ट पर पांबदी इस लिहाज से लगाई है कि वहां स्कूलों में स्कर्ट का उपयोग सेक्स सिंबल के रुप में छात्राएं कर रही थीं। वहां स्कर्ट की जगह पैंट अनिवार्य कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications