मेरी नजर में हिंदू-मुस्लिम भारत मां के बच्चे हैं : नरेन्द्र मोदी
मोदी ने कांग्रेस पर साफ तौर पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन को सद्भाभावना दिवस के रूप में मनाते हैं तो वो करोड़ो खर्च करते हैं और आज मैं उपवास कर रहा हूं तो वो हल्ला मचा रहे हैं। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि अगर वो गोधरा दंगों के लिए दोषी हो तो उनके साथ कड़ा व्यवहार किया जाये। लेकिन इससे पहले उनके राज्य प्रेम को ना तो राजनीतिक हथकंडा समझा जाये और ना ही वोट बैंक की राजनीति।
आपको बता दें कि मोदी के उपवास के विरोध में कांग्रेस पार्टी भी साबरमती के फुटपाथ पर उपवास पर बैठी हुई है। कांग्रेस ने मोदी के उपवास को हाईटेक ड्रामा और वोट बैंक की राजनीति बताया । शंकर सिंह वाधेला ने कहा कि आखिर मोदी को आज उपवास की जरूरत क्यों पड़ गई। क्या उन्होंने मान लिया कि वो दंगों के लिए दोषी हैं। मैं क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने खुद उनसे कहा था कि उन्होंने 2002 में राजधर्म नहीं निभाया ।
गौरतलब है कि शनिवार को मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि अगल अल्पसंख्यकों का प्रेम और सहयोग नहीं होता तो मैं आज यहां शासन नहीं कर रहा होता। मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। सद्भभावना उपवास की शुरूआत करने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ किया कि वो भारत मां के बेटे हैं, इसलिए वो देश की सेवा करना चाहते हैं। वो भारत मां का कर्ज चुकाना चाहते हैं ताकि विश्व के पटल भारत एक सफल और विकसिंत देश के रूप में ऊभर कर सामने आये। मोदी ने कहा कि उनका उपवास किसी वोट बैंक का हिस्सा नहीं है। आज पूरे विश्व में गुजरात की बातें हो रही है इसलिए नहीं गुजरात में मोदी है बल्कि इसलिए गुजरात आज विकास की नयी तस्वीर बन कर उभरा है।













Click it and Unblock the Notifications