मुसलमानों से किये वायदे भूल गयीं मायावती: कल्वे जव्वाद

Mayawati
लखनऊ। मुलायम सिंह भले ही मुस्लिम समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने मे जुटे हों परन्तु मस्लिम समुदाय सत्ता पक्ष से जुड़कर अपने हितों को पूरा करने के प्रयास में हैं। शिया धर्म गुरू मौलाना कल्वे जव्वाद ने कहा कि मायावती मुसलमानों से किये सभी वायदों को भूल गयीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मुस्लिम समुदाय के हितों को नजरअंदाज कर रही है।

धर्म गुरू और आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य कल्वे जव्वाद ने प्रदेश सरकार पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में एक को भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कई बार पत्र के जरिए अवगत करा चुकें हैं लेकिन नतीजा शून्य रहा। कल्बे जव्वाद ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद मायावती ने मुस्लिम सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें सभी धर्म गुरू एक मंच पर जमा हुये थे। मायावती ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और प्रान्तीय प्रशासनिक सेवा के लिये मुसलमानों को नि:शुल्क कोचिंग और मदरसों को अनुदान देने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नहीं हो सकी।

उन्होंने मांग की राज्य में संस्कृत के साथ उर्दू को भी हाईस्कूल तक सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अनिवार्य किया जाये। श्री जव्वाद ने कहा कि काफी समय से मांग की जा रही है कि लखनऊ स्थित हुसैनाबाद ट्रस्ट जिसमें शिया समुदाय के सभी इमामबाड़े, मस्जिदें और धार्मिक स्थलों को जिला प्रशासन के कब्जे से मुक्त किया जाये लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिदों और इमामबाड़ों के पास शराब की दुकानें चल रही हैं जिसे बंद कराया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+