भूकंप ने मचाई तबाही, सिक्किम में 2 व नेपाल में 9 की मौत

इस भूकंप के बाद प्रधानमंत्री ने आपात बैठक बुलाई थी। जिसके बाद सिक्किम को राहत पहुंचाने के लिए हवाई सेना के 5 जहाज गैंगटोक भेजे जाएंगे। सेना मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लग गई है। इस भूकंप में घायलों और मरने वालों की संख्या के बढ़ने की उम्मीद है। इस भूकंप में बहुत सी इमारते गिर चुकी हैं। जिसके नीचे लोगों के दबे होने की उम्मीद है। सड़कें धस जाने की वजह से राहत कार्य में मुश्किल हो सकती है।
गौरतलब है कि आज शाम पूर्व भारत और उत्तरी भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप सिक्किम के अलावा असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और झारखंड में भी आया था। सिक्किम के अलावा देश के बाकी हिस्सों से भी 2 लोगों के मरने की खबर आ रही है। सिक्किम में आईटीबीपी की इमारत के गिरने की भी खबर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications