मुसलमानों के मसीहा बनने की कोशिश में मोदी: वाघेला

वाघेला ने कहा कि मोदी एयरकंडीशंड हॉल में उपवास पर बैठकर करोड़ों रूपये खर्च कर रहे हैं। सरकारी धन को इस प्रकार खर्च करने की क्या जरूरत है। अगर उन्हें उपवास करने का मन था तो वह घर में भी कर सकते थे। इस तरह का तमाश महज पब्लिसिट स्टंट है।
वाघेला ने कहा कि केंद्र सरकार पर उंगली उठाने वाले मोदी अपने गिरेबान में झांक कर देखें। गुजरात का सरकारी कर्ज 1.30 लाख करोड़ रूपये जा पहुंचा है, जिसके बारे में गुजरात के लोगों को मालूम तक नहीं। गुजरात के पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी की सरकार एक भ्रष्ट सरकार है, जो लोकायुक्त से भाग रही है। मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले के बाद उपवास की घोषणा की, जिसे उन्होंने गोधरा के बाद हुए दंगों में क्लिन चिट मिलना बताया। वाघेला ने आगे कहा कि मोदी खुद को अल्पसंख्यकों (मुसलमानों) के मसीहा के रूप में दिखाना चाहते हैं। वह यह दिखाना चाहते हैं कि वह उनके रक्षक हैं।












Click it and Unblock the Notifications