गांधी परिवार कभी नहीं रहा सिखों का हितैषी: बादल

यह बात शहर की नई अनाज मंडी में एसजीपीसी चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदीप सिंह भानोखेड़ी के समर्थन में पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कही। बरसात के कारण देरी वे यहां देरी से पहुंचे।
इस अवसर पर सुखबीर बादल ने चुनाव प्रचार में कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि सिख कौम एकजुट हो। इसी के तहत कांग्रेस एसजीपीसी को तोडऩा चाहती है। सहजधारियों को वोट देने के अधिकार पर उन्होंने कहा कि इसे कांग्रेस की एक सोची-समझी चाल है। एसजीपीसी और खालसा पंथ की एकजुटता के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और अपना निर्णय वापिस लेना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications