दिल्‍ली: सनम बेवफा निकला, युवती थाने में

Delhi: Lover turned out fraud, the woman in police station
नई दिल्ली। नेट पर चेटिंग से शुरू हुए प्यार की सच्चाई का सामना हुआ तो युवती ठगी सी रह गई है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहनेवाली मृणालिनी का ननिहाल दिल्ली में है। परिवार मस्कट में रहता है। पिता मस्कट में नौकरी करते हैं और माता टीचर हैं। बड़ा भाई मलेशिया में सीए है।दिसंबर 2009 में दिल्ली ननिहाल आई तो सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए दोस्ती परवान चढ़ी और प्यार में बदल गई। वह जब भी मस्कट से इंडिया आती और युवक पुलकित से मिली। कुछ ही दिनों में वह पुलकित की बातों में आ गई और शादी की जिद करन लगी।

मम्मी ने समझाया कि उन्हें नहीं लगता कि पुलकित उसका हमसफर बन सकता है। उसने पुलकित को बताया। पुलकित ने धोखा देकर उसे इंडिया बुला लिया। 16 अगस्त 2011 को शहर कोतवाली इलाके के आर्य समाज मंदिर में उसने शादी कर ली। कोर्ट में मैरिज रजिस्टर्ड करा दी। इस फैसले से उसके पैरेंटस नाराज हो गए। वे हनीमून मनाने जयपुर गए। वापस लौटे तो पुलकित से होटल के बजाय अपनी ससुराल में रहने की बात कही। पुलकित वहां से पैरेंट्स को मनाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद से वह गायब है।

पैरेंट्स नाराज है और मृणालिनी अब दोराहे पर खड़ी है। अब वह नए सिरे से जिंदगी जीने की कोशिश कर रही है। मा-बाप के पास नहीं लौट सकती नौकरी करके वह नई जिंदगी शुरू करना चाहती है। मृणालिनी ने बृहस्पतिवार को पुलकित के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट लिखाई है। एफआईआर दहेज उत्पीड़न, बंधक बनाना, दुष्कर्म करना, गाली-गलौज और मारपीट करने की धाराओं में दर्ज की गई है। पुलकित राजनगर का रहने वाला है। महिला थाना प्रभारी और इस मामले की जांच अधिकारी एसआई अलका अग्रवाल का कहना है कि पुलकित के पिता का कहना है कि उन्हें बेटे से मतलब नहीं, वह अपनी हरकत का खुद जिम्मेदार है। पुलिस पुलकित की तलाश में जुटी है। मृणालिनी को दिल्ली में सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। यह घटना सबक भी है। चैटिंग के दायरे को सीमित रखने की जरुरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+