केंद्रीय कर्मचारियों की झोली में 7 फीसदी डीए का तोहफा

Center hikes DA of employees by 7 percent
नई दिल्ली। दिवाली से पहले ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों की झोली में सात फीसदी महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। हालांकि दो घंटे बाद ही पेट्रो मूल्य में 3.12 पैसे की वृद्धि करके झटका भी दे दिया है। यानी अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके वेतन के 51 प्रतिशत के बजाय 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे केंद्र सरकार पर इस साल की बची हुई अवधि के लिए 4898.22 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि इस निर्णय से सरकार पर सालाना 7228.76 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले का लाभ केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले अवकाश प्राप्त कर्मचारियों दोनों को मिलेगा। केंद्र सरकार के मौजूदा कर्मचारियों की संख्या करीब पचास लाख और पेंशनरों की संख्या करीब चालीस लाख है। महंगाई भत्ते में वृद्धि का फैसला पहली जुलाई से लागू होगा।

उधर, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा गुरुवार को लोकसभा के मानसून सत्र का सत्रावसान कर दिया गया। इस सत्र की बैठक 8 सितंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक राष्ट्रपति ने लोकसभा के आठवें सत्र का सत्रावसान कर दिया है। इस सत्र की बैठक एक अगस्त को शुरू हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+