पत्नी की शिकायत पर पति को पुलिस ने थाने ले पीटा, मौत

Man beaten to death in police station in Haryana
पानीपत। घरेलू विवाद में पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने थाने में एक युवक को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी पीटते हुए उसे पुलिस चौकी ले गए जहां जाकर भी उसे बेरहमी से मारा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं किला चौकी प्रभारी प्रेम सिंह का कहना था कि 100 नंबर पर फोन होने के बाद राइडर वाले युवक को चौकी ला रहे थे, लेकिन शराब पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई।

उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। मारने-पीटने का कोई सवाल ही नहीं है। नरेंद्र सिंह ने कहा कि एहतियातन अदालत को इस मामले की जांच करने का पत्र लिखा जाएगा। राजीव कालोनी निवासी कंवलजीत ने बताया कि उसके बड़े भाई अमरजीत (30) का अपनी पत्नी ललितेश से बुधवार को विवाद हो गया। ललितेश ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिसकर्मी युवक को चौकी ले जाना चाहा तो अमरजीत ने एक पुलिसकर्मी के हाथ पर दांत से काट लिया।

मौके पर पीटने के बाद अमरजीत को पुलिस वाले चौकी ले गए। वहां पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने ललितेश को जेल भेज दिया और युवक को बेरहमी से पीटते रहे। कंवलजीत ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.30 बजे उसके पड़ोसी के मोबाइल पर किला चौकी से फोन आया कि अमरजीत की तबीयत खराब है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+