भाजपा के चुनावी मुद्दों में राममंदिर की जगह गोहत्‍या

BJP to raises the issue of cow hunting in UP Elections
लखनऊ। राममंदिर से भटकी भाजपा को अब कोई मुद्दा ही नजर नहीं आ रहा है। विधानसभा चुनाव में मुद्दे तलाश रही भाजपा गंगा सफाई अभियान व भ्रष्टाचार के बाद अब गोहत्या को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की कमान संभाले उमा भारती ने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो कानून बनाकर गो हत्या पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। गोहत्या कानून को कठोरता से लागू कराने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा कठोर कानून बनायेगी कि गोवंश की हत्या करना कौन कहे, कागज पर बनी गाय को काटने में सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गऊ और गंगा हमारी संस्कृति की पहचान तथा भारतीय अस्मिता की प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि गऊ रक्षा के लिए केन्द्र भी कानून बनाये और प्रदेश सरकारों को भी कानून बनाना चाहिए। अपने गो रक्षा संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा गौमाता का दूध केवल हिन्दू नहीं सभी लोग पीते हैं। उमा ने गंगा रक्षा को भी मुद्दा बनाते हुए कहा कि गंगा का अमृत पानी भी पूरे भारतवासियों के लिए जीवनदायिनी है। उन्होंने दोहराया कि केवल हिन्दूओं को ही नहीं सभी धर्मों के लोगों को गंगा अस्तित्व बचाने के लिए आगे आने होगा।

उन्होंने दोहराया कि देश के संसद को इसके लिए कड़ा कानून बनाना चाहिए। यह धर्मरक्षा के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य रक्षा, आर्थिक लाभ और पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्चपूर्ण है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राममंदिर पर कुछ बोलने को तैयारी नहीं हैं। राम के सहारे कई चुनावी नैय्या पार चुकी भाजपा अब इन्हीं मुद्दों के सहारे विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+