मुलायम के बुलाने पर सपा में चला जाऊंगा: कंछल

श्री कंछल ने कहा कि उनकी आस्था समाजवादी पार्टी के साथ है और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से इस संबन्ध में वार्ता भी हो चुकी है। उन्होंने अपने समर्थकों को बताया कि श्री यादव का बुलावा आते ही वह पार्टी में शामिल हो जाएंगे। श्री कंछल ने कहा कि प्रदेश के सैकड़ों व्यापारी उनके साथ है अत: जरूरी है कि वह अपने साथियों की समस्याओं पर पहले गौर करें।
उन्होंने बताया कि भाजपा छोड़कर वह सपा के साथ आए थे और अब भी वह सपा के ही साथ हैं। उन्होंने खुद के कांग्रेस में जाने की अटकलों को विराम लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी कांग्रेस में शामिल होने का मन नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि सपा ही व्यापारियों की सच्ची हितैषी है अत: व्यापारियों को सपा के ही साथ रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications