भाजपा सत्ता में आयी तो मायावती की संपत्ति होगी जांच: शाही

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष यूपी में होने वाले चुनाव में सत्ता में वापस आने पर मु यमंत्री मायावती समेत सभी अधिकारियों एवं नेताओं की स पत्ति की जांच करायी जायेगी। श्री शाही ने कहा कि मायावती ने अपने कार्यकाल में जनता की कमाई का जमकर दुरूपयोग किया है। उनका मकसद सिर्फ अकूत स पत्ति जमा करना ही रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत साढ़े पांच करोड़ का बजट पिछले साल दिया गया था जो इस साल घटाकर 85 लाख कर दिया गया जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में मस्तिष्क ज्वर के उपचार की समस्या गंभीर हो गयी है।
उन्होंने कहा कि जनता इस उपेक्षा का जवाब आगामी चुनाव में देगी उन्होंनें कहा कि पार्टी के सरकार में आने पर नेताओं और अधिकारियों को बाध्य किया जायेगा कि वह अपने आय के श्रोत और स पत्ति की घोषणा करें। श्री शाही ने कहा कि उत्तराखंड के साथ ही बिहार में भी जनतादल (यू) और भाजपा की सरकार सभी मंत्रियों और अधिकारियों के स पत्ति की जांच करा रही है।
उन्होंने भाजपा के इस कदम को भ्रष्टाचार के खिलाफ बताया और कहा कि यह प्रमाण है कि भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कितनी गंभीर है। जनलोकपाल बिल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही जनलोकपाल विधेयक के पक्ष में रही है। केन्द्र में जब भाजपा की सरकार थी और अटल विहारी वाजपेयी प्रधान मंत्री थे उसी समय इसका काम शुरू किया गया था मगर सत्ता परिवर्तन के बाद काम रूक गया। उन्होंने कहा कि प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे पिछले तीन माह से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि भाजपा पिछले पांच सालों से लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications