मोदी को सु्प्रीम कोर्ट से राहत क्या मिली, नाचने लगी भाजपा

Narendra Modi
नई दिल्ली। सोमवार को नरेन्द्र मोदी के बारे में जैसे ही सु्प्रीम कोर्ट ने कहा कि एसआईटी को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला, उसके बाद से ही भाजपा के चेहरे पर मुस्कान खिल गयी है। उसने इस बारे में शोर मचाना शुरू कर दिया है कि मोदी को तो क्लीन चिट मिल गयी है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है ..ऐसे बयान देकर भाजपा ये साबित करने में लगी है कि मोदी के हाथ दंगों के खून से रंगे नहीं है। ये बयान इस बात का इशारा करते हैं कि वो पूरी तरह मोदी के नाम को आगामी चुनाव में भूनाना चाहती हैं। भाजपा किसी भी कीमत पर हाथ में आये इस सुनहरे अवसर को खोना नहीं चाहती है।

भाजपा के इस बयान से एहसास होता है कि वो ये कहने में लगी हुई है कि अब मोदी के ऊपर गोधरा दंगे का केस नहीं चलेगा क्योंकि उन पर लगे सारे आरोप झूठे साबित हो गये हैं। इसलिए अब वो लोग जो मोदी के रूढिवादी और कट्टर पंथी रवैये से खार खाते थे ..जैसे कि नीतीश कुमार .. अब मोदी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा लेगें।

भारतीय राजनीति को करीब से समझने वाले कुछ लोगों के मुताबिक भाजपा उस ढ़र्रे पर काम कर रही है जिसमें कहा गया है कि अगर एक झूठी बात को दस लोगो चिल्ला-चिल्ला कर कहना शुऱू कर दें तो झूठ भी सच लगने लगता है। इसलिए भाजपा चिल्ला-चिल्ला कर मोदी को पाक-साफ बताने में जुट गयी है। ताकि लोगों के दिमाग में ये बात घर कर जाये कि मोदी का गोधरा दंगों में हाथ नहीं था। जबकि अदलात की ओर से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को सु्प्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि मोदी के खिलाफ एसआईटी को कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन ये मामला निचली अदालत के अधीन है इसलिए अब ये फैसला निचली कोर्ट करेगी कि मोदी पर मुकदमा चलेगा या नहीं। लोअर कोर्ट एसआईटी की रिपोर्ट को क्लोजर रिपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। अब इस मामले की मानिटरिंग सुप्रीम कोर्ट नहीं करेगी।

सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने 28 जूलाई को इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि गोधरा कांड के बाद अहमदाबाद के गुलबर्ग सोसाइटी में भड़के दंगों में पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी सहित 63 अन्य लोगों की हत्या कर दी गई थी। एहसान की विधवा जकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट में मोदी व अन्य लोगों की कथित भूमिका को लेकर जांच की गुहार लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+