बसपा को चुनौती है सपा की क्रांति रथ यात्रा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा के मंत्रियों की कालगुजारी लगातार सामने आ रही है। एक के बाद एक मंत्री के भ्रष्टचार का पुलिंदा खुल रहा है। पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर लें। 12 सितम्बर से शुरू होने वाली पार्टी की क्रान्तिरथ यात्रा को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बसपा कुशासन से मुक्ति दिलाने में यह रथयात्रा महत्वपूर्ण होगी और इसके माध्यम से सपा का संदेश प्रदेशभर में पहुंचाया जा सकेगा।
सपा की यह रथयात्रा जहां बसपा के खिलाफ होगी वहीं सपा इसके जरिए युवा चेहरे को भी सामने लायेगी। अभी तक सपा की रथयात्रा का नेतृत्व पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ही करते थे। पहली बार होगा कि उनके पुत्र और पार्टी के युवा नेता अखिलेश यादव इसका नेतृत्व करेंगे। यह यात्रा सपा के चुनावी अभियान का भी हिस्सा है। इस रथयात्रा के जरिए सपा चुनाव प्रचार का बिगुल फूकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications