बसपा विधायक के खिलाफ मुकदमा

प्रदेश में बदायूं जिले के अल्लापुर इलाके के ककराला कस्बे में शराफत मियां की दरगाह के सज्जादा नशीं सकलैन मियां शुक्रवार को जब अपने घर के बाहर खड़े हुए थे तभी बदायूं जिले के उसहैत विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक की गाड़ी उनके पैर पर चढ़ गयी जिससे वह मामूली रुप से घायल हो गये। मियां के साथ हुई इस घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर आ गये।
आरोप है कि इस दौरान विधायक के गनर ने फायर कर दिया जिससे अफरा-तफरी मच गयी। गोली चलाने पर लोग भड़क गये और विधायक के खिलाफ् कार्रवाई करने की मांग को लेकर ककराला मार्ग जाम कर थाने का घेराव कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात श्री सकलैन की तहरीर पर बसपा विधायक मुस्लिम खां, उनके दो भाईयों मोज्जम और नदीम खां व उनके पुत्र के खिलाफ् धारा 307, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद ही गुस्साये मुस्लिम समुदाय के लोग शान्त हुए।












Click it and Unblock the Notifications