अफ्रीकी देश तंजानिया में नाव डूबने से 189 की मौत
स्टोन
टाउन। अफ्रीकी देश तंजानिया में एक नाव के हिंद महासागर में पलट जाने से 189 लोगों की डूबकर मौत हो गई। यह नाव तंजानिया के जंजबीरा से पेंदा द्वीप जा रही थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। गहरे पानी में पहुंचने पर नाव में पानी भरने लगा। इस नाव की क्षमता 600 है जबकि इस पर 700 से भी ज्यादा लोग मौजूद थे। 570 लोगों को बचा लिया गया है। डूबकर मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। id="toptextpromo">जंजबीरा
द्वीप और पेंदा द्वीप के बीच 40 किलोमीटर की दूरी है। उन्गुजा और पेंबा द्वीप जेंजाबीर के प्रमुख प्रर्यटन स्थल हैं। यहां सैलानी हजारों की संख्या में आते हैं। इन द्वीपों पर जाने के लिए नावों का ही सहारा लिया जाता है। यहां लोग दूसरे देशों से भी पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए आते हैं। यहां नाव वाले अक्सर जरूरत से ज्यादा सवारियां बैठा लेते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
नाव के डूबने की खबर मिलने के बाद यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें कुल मिलाकर 570 लोगों को बचाया जा सका। अभी कितने लोग लापता हैं इसका पता नहीं चल पाया है। नाव में कितने लोग सवार थे इसका भी कोई पता नहीं है। यहां इस तरह नाव डूबने से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल नाव के ही डूबने से 100 लोगों की मौत हो गई थी।











Click it and Unblock the Notifications