किश्तवाड़ के कंप्यूटर को खंगाल रही है एनआईए टीम

सूत्रों ने बताया कि एनआईए टीम यहां एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। लेकिन टीम उनसे कुछ ज्यादा नहीं जान सकी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सूत्रों ने बताया कि जिस कंप्यूटर से पहला ईमेल भेजा गया है, उसे एनआईए ने सील कर फोरेंसिक जांच के लिए ले लिया है। आज दिल्ली में एक्सपर्ट उसकी प्रारंभिक जांच में जुटे हुए हैं। उधर, किश्तवाड़ पुलिस ने अपना छानबीन जारी रखे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में कैफे में जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने विस्फोट के मामले में अब तक इमरान, शोएब, सन्नी और आशिक से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं इस विस्फोट के सिलसिले में एटीएस को साजिद नाम के युवक की तलाश है। उसकी लोकेशन शुक्रवार की रात को बागपत के खेकड़ा कस्बे में मिली थी। एटीएस और दिल्ली पुलिस ने खेकड़ा व आसपास क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। दिल्ली पुलिस शुक्रवार को कलक्ट्रेट के पास एआरटीओ कार्यालय के बाहर फोटो स्टेट की दुकान करने वाले एक युवक व उसके दो रिश्तेदारों को अपने साथ ले गई थी।












Click it and Unblock the Notifications