हैदराबाद : दर्दनाक हादसे में अजहर के भांजे की मौत, बेटा गंभीर

ये हादसा तब हुआ जब अजहर के 18 साल के बेटे अयाजुद्दीन एयरपोर्ट से दोस्तों के साथ अपने घर बंजारा हिल्स की ओर जा रहे थे। वो अपनी स्पोर्टस बाइक पर थे और अपने दोस्तों से रेस लगाने लगे जिसके चलते उनकी बाइक फिसल गयी और ये दर्दनाक हादसा हो गया है।
अयाजु्द्दीन भी अपने पिता अजहर की तरह क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। अजहरूद्दीन को इस बात की सूचना दे दी गई है, वो इस समय लंदन में थे, लेकिन खबर पाते ही वो हैदराबाद के लिए रवाना हो गये हैं। आपको बता दें कि अयाजुद्दीन अजहर और उनकी पूर्व पत्नी नौरीन की दूसरी संतान हैं।












Click it and Unblock the Notifications