दिल्ली में दूध के दाम में एक बार फिर बढोतरी

अब यह 29 रुपये प्रति लीटर की दर से बाजार में उपलब्ध होगा। टोकन से मिलने वाला खुला दूध 26 रुपये से बढ़ाकर 27 रुपये प्रति लीटर तथा डबल टोंड दूध की कीमत 24 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। स्कीमड दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब यह 20 रुपये की बजाय 21 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। उल्लेखनीय है कि दूध आपूर्ति करने वाली एक अन्य प्रमुख ब्रांड अमूल दूध की कीमतों में हाल ही में वृद्धि की थी।
मदर डेयरी ने दूध की कीमत में वृद्धि को सही ठहराते हुए कहा है कि इससे डेयरी को दूध मुहैया कराने वालों को फायदा पहुंचेगा और छोटे व मझोले किसान दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे। दिल्ली के बाजार में 66 % हिस्सेदारी वाली मदर डेयरी यहां 14 हजार रिटेल और 845 आउटलेट्स के जरिए करीब 23 लाख लीटर दूध रोज बेचती है। मदर डेयरी ने मई में हर वैराइटी पर 2 रुपये, दिसंबर 2010 में 1 रुपये और अप्रैल 2010 में 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी।
वहीं, फरीदाबाद और गुड़गांव में वीटा के दूध के दाम भी बढ़ गए हैं। कंपनी के जीएम एस. के. सैनी ने बताया कि फुल क्रीम अब 35 के बजाय 37 रुपये प्रति लीटर, टोंड मिल्क 27 की 29, डबल टोंड 24 की बजाय 25 रुपये लीटर मिलेगा। पराग डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। सोमवार से पराग काफुल क्रीम दूध 35 की बजाय 37 रुपये, टोंड 28 रुपये और डबल टोंड 25 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।












Click it and Unblock the Notifications