दिल्ली बम धमाके में घायलों की स्थिति नाजुक

High courts blast victims in serious condition
नई दिल्ली। हाईकोर्ट बम धमाके में घायल 24 लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इसमें तीन की स्थिति बेहद ही गंभीर है। गंभीर रूप से घायल वीके गौतम का पैर काटना पड़ा है। अभी तक 21 घायलों को आरएमएल अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आतंकी विस्फोट में घायल नितिन के शरीर से एक हजार से अधिक छर्रे को तो निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी उनके शरीर में कई छर्रा मौजूद है। आरएमएल में भर्ती नितिन की लगातार सर्जरी कर शरीर में मौजूद छर्रे को निकाला जा रहा है।

आरएमएल अस्पताल से घायल लियाकत अली और मनोहर को छुट्टी दे दी गई है। वहीं घायल विपिन कुमार को भी सर्जरी के बाद जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन विपिन के परिजन जनरल वार्ड की साफ-सफाई से नाखुश दिखे। परिजनों का कहना था कि साफ-सफाई नहीं होने से अस्पताल में ही संक्रमण का खतरा बना है।

दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल वीके गौतम (64) को आरएमएल से एम्स ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया गया था। जहां डॉक्टरों ने गौतम के पैर का ऑपरेशन किया। वीके गौतम के बाएं पैर में संक्रमण हो रहा था। संक्रमण से शरीर क बचाने के लिए उनके बांये पैर को घुटने के नीचे से काटना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण से शरीर को बचाने के लिए ऑपरेशन जरूरी था।

बम धमाके में गंभीर रूप से घायल बीके ठाकुर, दीपक कुमार का इलाज भी एम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इन घायलों को आरएमएल से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था। यहां इन्हें अत्याधुनिक तकनीक से इलाज मिल रहा है। बीके ठाकुर की पत्नी ने बताया कि आएमएल में बहुत ज्यादा भीड़ थी, इसलिए डॉक्टर वहां भर्ती मरीजों पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। एम्स ट्रामा सेंटर में धमाके के तीन मरीज भर्ती हैं और डॉक्टर उन पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। बीके ठाकुर के पैर व हाथ में जख्म हैं। घुटने से नीचे पैर की हड्डी में तीन जगह गहरे घाव हैं।

इसे जल्द ठीक करने के लिए डॉक्टर वैक्यूम सक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे पस आदि को बाहर निकाला जा सके। इसके बाद पैर की प्लास्टिक सर्जरी के बाद हड्डी जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। ट्रामा सेंटर की एक अधिकारी ने बताया कि वैक्यूम सक्शन का इस्तेमाल उन मरीजों पर किया जिनके घावों में संक्रमण हो जाता है। इससे घावों को जल्द भरने में मदद मिलती है। यह तकनीक ट्रामा सेंटर में कई सालों से इस्तेमाल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+