दिल्‍ली ब्‍लास्‍ट जांच में भारत ने की अमेरिका से मदद की गुहार

India seeks American support in Delhi Blast investigation
दिल्‍ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां दिल्‍ली में हुए आतंकी हमले का सुराग लगाने में नाकाम रही हैं। ऐसे में भारत ने अमेरिका से गुहार की है कि वह इस जांच में उसकी मदद करे। सरकार ने इस आतंकी हमले की जांच की जिम्‍मेदारी भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी राष्‍ट्रीय जांच समिति को सौंपी है। जांच के 4 दिन बीत जाने के बाद भी एनआईए इस हमले में कोई खास सुराग नहीं लगा पाई है। 2 आतंकी संगठन आईएम और हूजी इस हमले की जिम्‍मेदारी ले चुके हैं।

भारत पर हुए इस आतंकी हमले के तार अमेरिका से भी जुड़ गए हैं। इन हमलों की जिम्‍मेदारी लेने के लिए आतंकी संगठनों की तरफ से अभी तक 4 मेल भेजे जा चुके हैं। इन मेल को भेजने के लिए जिस सर्वर का इस्‍तेमाल किया गया है वह अम‍ेरिका का है। ये मेल याहू और जीमेल से भेजे गए हैं। अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इन मेल की विस्‍तृत जानकारी लेने के लिए अमेरिका से मदद मांगी है।

पहला मेल हूजी ने कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ से जीमेल की आईडी से भेजा था। इसके बाद 2 मेल कोलकाता से आए हैं। एक मेल मॉस्‍को से भी किया गया है। विस्‍फोट के प्रत्‍क्ष्‍यदर्शियों की मदद से एनआईए आतंकी हमले में शामिल लोगों के स्‍केच जारी कर चुकी है। इस आधार पर कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। भारत ने कहा है कि अगर अमेरिका से मेल के बारे में जानकारियां मिलती हैं तो आतंकियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+